फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women sitting on strike to remove liquor shops from the population

Sant Kabir Nagar News: आबादी के बीच से शराब की दुकान हटाने के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं

Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women sitting on strike to remove liquor shops from the population
मगहर में शराब की दुकान हटाने को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं को समझाते हुए पुलिस । स्रोत - ग्रामीण
मगहर। नगरपंचायत मगहर के काजीपुर मुहल्ले में आबादी के बीच चल रही देशी शराब की दुकान को हटाने को लेकर महिलाओं ने रविवार को देर शाम हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गईं। इस दौरान सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल व आबकारी अधिकारियों के द्वारा महिलाओं को देर शाम तक समझाने का प्रयास किया जा रहा था।समाचार लिखे जाने तक महिलाएं धरने पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटी रहीं।
विज्ञापन


नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला जोकहिया निवासी ऋषिकेश, किरन पासवान, सुभावती गौतम, सुनीता, संगीता, रूपम, माधुरी, आशा, मिथलेश, देवी द्रोपदी, पूर्णिमा, सरस्वती, सुमन, पूनम, इलाइची, विमला, निर्मला, रंभा, सुशीला, सविता, रमावती देवी, कबूतरा देवी, शीला, पूर्वावती देवी, मुन्ना निषाद निर्मला देवी मीरा देवी आदि का कहना है कि काजीपुर चौराहे से इस्लामनगर मोहल्ले को जाने वाले मार्ग पर शराब की दुकान आबादी के बीच संचालित हो रही है। इस रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं से शराबी बदतमीजी करते हैं। शराब की दुकान के सामने ही कोचिंग भी सेंटर है।
विज्ञापन

इसे हटाने के लिए मोहल्ले की महिलाओं ने 29 अगस्त को दुकान का घेराव किया था और कलेक्ट्रेट पहुंचकर धनघटा और मेंहदावल विधायक से शिकायत की। जहां से सभी को दुकान हटाए जाने का आश्वासन मिला था। परंतु समय पूरा होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने रविवार की सांय शराब की दुकान के सामने बैठ कर फिर धरना-प्रदर्शन पर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक विजय आनन्द ने बताया कि महिलाओं के शिकायती पत्र पर विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है। जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed