फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women should resist harassment and lodge complaints.

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न का विरोध करें महिलाएं, दर्ज कराएं शिकायत

Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women should resist harassment and lodge complaints.
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलेभर में मिशन शक्ति के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और ग्रामीणों को सुरक्षा, कानून और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया। महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और महिलाओं से जुड़े अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने समयमाता मंदिर (गोला बाजार), कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बरई टोला, दुर्गा मंदिर, बरदहिया बाजार और डीघा, महुली पुलिस ने सिंघापुर, मेहंदावल पुलिस ने अव्वल केवटलिया व नई बाजार तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने बनगांवा, बरईपार और पिपरा गांव में बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के उपाय भी बताए। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में बिना डर अपनी शिकायत दर्ज कराएं और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed