फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women should raise their voices against injustice.

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Thu, 08 Jan 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Women should raise their voices against injustice.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए बुधवार विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला बीट अधिकारियों ने महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं से कहा कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्तों में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में बताया। इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अंसार टोला व बरई टोला, दुधारा थाना के सिंगारपुर, सिंघोरवा दिगर व राजापुर सरैया, महिला थाना ने जिला अस्पताल व बडगो, धनघटा थाना के उमरिया बाजार व दौलतपुर, मेंहदावल के ग्राम कवौठोर व पंडितपुरवा, बेलहरकला के अमरडोभा व पिपरा प्रथम और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के कस्बा धर्मसिंहवा व गौरीराई गांव महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित किया। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed