फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women should fearlessly raise their voices against injustice.

Sant Kabir Nagar News: अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं महिलाएं

Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women should fearlessly raise their voices against injustice.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाई। कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने इमलीडीहा, महिला थाना ने बघौली, महुली पुलिस ने धायपोखर, धनघटा पुलिस ने दुबौलिया शनिचरा, मेंहदावल पुलिस ने बर्तनहिया, बखिरा पुलिस ने सई लंगड़ी (टोला बेलपुरवा) तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने देउरा और छिबरा गांव में सम्मेलन आयोजित किए।
विज्ञापन

सम्मेलन में महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों पर संवाद किया। कार्यक्रम में महिलाओं को पंफलेट वितरित कर अन्याय के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों पर खुलकर अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि पुलिस के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है और इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए, ताकि महिलाओं का मनोबल मजबूत हो और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed