{"_id":"69f51a438ffa37bff50d66bf","slug":"women-sensitized-regarding-safety-and-self-reliance-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-149904-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु ग्रामीणों से संवाद किया गया।
अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा समयमाता मंदिर व मेहंदावल बाईपास पर, महिला थाना द्वारा बड़गो, थाना महुली के मड़हाराजा में, धनघटा द्वारा चकिया घुसवा, हैंसर बाजार, दौलतपुर महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।