फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women made aware under Mission Shakti.

Sant Kabir Nagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Women made aware under Mission Shakti.
संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

आयोजित अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं के अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और महिला अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पक्का पोखरा, समय माता मंदिर, मधुकुंज तिराहा बरदहिया और गोला बाजार में, महिला थाना पुलिस ने काशीराम आवास औद्योगिक क्षेत्र में, महुली पुलिस ने ग्राम हृदयपुर में, धनघटा पुलिस ने सुरैना और बंडा बाजार में, मेंहदावल पुलिस ने कस्बा एवं रोडवेज क्षेत्र में तथा बखिरा पुलिस ने कुसम्हा और नंदौर चौराहा पर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सुरक्षा संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शासन और पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed