{"_id":"6a679c4178ae3c17e50868e3","slug":"women-made-aware-through-community-gatherings-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-154543-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चौपाल के जरिये महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चौपाल के जरिये महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, छात्राओं और आमजन से संवाद किया। टीमों ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन और चौपालों का आयोजन किया गया। महिला थाना पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर में, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सरैया बाईपास, मोती तिराहा, गोला बाजार और विधियानी में, महुली पुलिस ने मड़हाराजा, मेहंदावल पुलिस ने तुलसीपुर तथा धर्मसिंहवा पुलिस ने हर्रैया, टोटहा और मुसहरा गांव में महिलाओं से संवाद किया।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के तरीकों और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।