{"_id":"64d13b102ce80ed3e3076914","slug":"women-jammed-stuck-in-the-case-now-instructions-to-remove-liquor-shop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1296-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं ने जाम लगाया, केस में फंसी, अब शराब की दुकान हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं ने जाम लगाया, केस में फंसी, अब शराब की दुकान हटाने के निर्देश
Tue, 08 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
- जांच करने पहुंचे एसडीएम- सीओ ने शिकायत को माना सही
-अगस्त महीने के अंत तक दुकान हटाने का निर्देश
संतकबीरनगर। महुली कस्बे की घनी आबादी में चल रही देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जाम लगाया था। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में केस दर्ज किया। इधर शिकायत पर सोमवार को एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग की टीम ने जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच में शिकायत सही माना। इस दौरान मुनीब और दुकान के अनुज्ञापी को अगस्त माह के अंत तक दुकान हटाने का निर्देश दिया। पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
महुली कस्बे में थाने के निकट घनी आबादी के बीच वर्षों से देसी शराब की दुकान संचालित हो रही है। शाम होते ही शराबियों के उत्पात से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान होकर महिलाओं ने 1 अगस्त को मोर्चा खोल दिया था। अभी कुछ दिन पूर्व शराब की दुकान हटाने की शिकायत का असर नही होता देख स्थानीय लोगों ने सड़क जाम लगाकर अपना आक्रोश व्याप्त किया था। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग माने थे। लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने सड़क जाम करने वालों के खिलाफ के दर्ज किया था।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, सीओ बृजेश सिंह आबकारी विभाग के कर्मियों के साथ महुली के शराब की दुकान पर पहुंचे। स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य मानकों की जांच की। स्थानीय लोगों से दुकान से होने वाली समस्या से अवगत हुए। बयान दर्ज किया। मौजूद लोगों ने तहसील के दोनों शीर्ष अधिकारियों के सामने दुकान हटाने की फरियाद की। इसके बाद दुकान के मुनीब और मालिक को सख्त लहजे में निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में अगस्त महीने के अंत तक दुकान हटाने की व्यवस्था करें। दुकान आबादी क्षेत्र से बाहर होगी, तभी खुलने पाएगी।