फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awareness campaign for women

महिलाओं के लिए चलेगा जागरूता अभियान

Wed, 21 Nov 2018 12:05 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Wed, 21 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign for women
महिलाओं के लिए चलेगा जागरूता अभियान - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने किया। उन्होंनेे कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए 20 दिसंबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। पात्र महिलाएं इसका लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाएं अन्य महिलाओं को जानकारी दें ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।  
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विभागीय योजनाओं का पंफलेट तथा मुख्यमंत्री का संदेश सभी महिलाओं को वितरित किया गया। डीएम ने सभी महिला अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील किया कि वे अपने पद का कार्य सुचारू रूप से करें। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं में महिला को प्राथमिकता देकर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, अंत्योदय कार्ड के लिए महिला को ही लाभार्थी बनाकर लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों को एक बेहतर भविष्य देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक में खाते खुलवाये गए हैं। अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा योजना में स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लड़कियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। स्टैंड अप इंडिया योजना में अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को उद्योग के लिए ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने के लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस करें इसके लिए उन्हें उत्पीड़न से बचाने के लिए 181 वूमेन हेल्पलाइन पावर टीम का गठन किया गया है। सुरक्षित वातावरण देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। कम समय में न्याय दिलाने के लिए 25 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। सीडीओ हाकिम सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संपूर्ण टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है। गर्भवती महिलाओं का मातृत्व अवकाश 12 हफ्ते से बढ़कर 26 हफ्ता कर दिया गया है। जापानी इंसेफेलाइटिसऔर एईएस से निपटने के लिए अभियान चलाया गया है। समारोह को भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed