फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women are fulfilling responsibilities at home and outside

Sant Kabir Nagar News: घर और बाहर की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहीं महिलाएं

Wed, 10 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women are fulfilling responsibilities at home and outside
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के सेमिनार हॉल में बुधवार महिला कल्याण विभाग के जरिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं तथा संकाय सदस्यों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे तथा शरीर में पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में बताना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं घर एवं बाहर दोनों जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रही है। जिससे उन्हें दुगने पोषण की आवश्यकता है। उनको स्वास्थ्य ही धन के महत्व को समझना होगा। शुभम चौधरी और रुतिका दुबे ने पोषण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए विचार व्यक्त किए और अपने अनुभव साझा किए। महिला विकास प्रकोष्ठ की संचालिका डॉ. नेहा सिंह ने कार्यक्रम का समापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed