{"_id":"695957404bb952993d052ac8","slug":"women-and-girls-were-made-aware-of-safety-issues-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-143854-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत जनपद में शनिवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। जगह-जगह महिला बीट अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए ग्राम चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी दी।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल, सुगर मिल तिराहा व बड़गो, दुधारा थाना के सेमरियांवा ब्लॉक व सफियाबाद, महिला थाना ने बघौली, धनघटा थाना के उमरिया बाजार, मेंहदावल के नौदरी व कुसफर, बखिरा थाना के ग्राम चिरैयाड़ाड, बेलहरकला के ग्राम गोपलापुर और महुली थाना के ग्राम कलुआपार में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।