Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Women and girls were made aware about safety

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware about safety
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा की जानकारी दी। उनके बीच में शासन की योजनाओं व महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
विज्ञापन




जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को हेल्पलाइन तथा पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मेंहदावल बाईपास, दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा, दुबौलिया व दशांवा, महिला थाना ने जिला अस्पताल व बडगो, महुली थाना क्षेत्र के आरडीएन एकेडमी महुली, थाना धनघटा क्षेत्र के बगही, नाहरुनपुर व विशुनपुरवा, मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीमापार व टडवरिया व धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम कटहा, अतरी नानकार व कसया गांव में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed