{"_id":"66c37fac85c82bec2309c927","slug":"womans-body-found-in-pond-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-119448-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तालाब में महिला का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तालाब में महिला का मिला शव
Mon, 19 Aug 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
- दुधारा क्षेत्र के पिपराचक गांव स्थित पंचायत भवन के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के पिपराचक गांव स्थित पंचायत भवन के पास तालाब में महिला का शव मिला। सूचना के बाद दुधारा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक महिला मनोरोगी बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को दिन में ग्राम प्रधान छपिया इकबाल अहमद ने तालाब में शव की सूचना दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाह निकलवाया। ग्रामीणों ने महिला की पहचान जुबैदा खातून (46) पत्नी हुसैन अहमद के रूप में हुआ। ग्रामीणों के अनुसार महिला मनोरोगी बताई जा रही है। पति मुबई रहता है। जुबैदा परिवार के साथ गांव पर रह रही थी।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।