{"_id":"66db3f6866a42406ea0ce5b3","slug":"womans-body-found-hanging-from-ceiling-latch-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-120390-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला का छत की कुंडी से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला का छत की कुंडी से लटका मिला शव
Fri, 06 Sep 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के ग्राम केकरघट्टा उर्फ टेटार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम केकरघट्टा उर्फ टेटार में शुक्रवार शाम चार बजे महिला का का शव संदिग्ध हालात में कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला है। महिला की मौत सूचना से ग्रामीण जुट गए थे। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार कर रही है।
महुली क्षेत्र के ग्राम केकरघट्टा उर्फ टेटार निवासी गुलशन बानो शुक्रवार को कमरे में थी। परिजनों के अनुसार गुलशन के बच्चे खेल रहे थे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजन कमरे के दरवाजे पर पहुंचे। दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाया लेकिन जब नहीं खुला तो दूसरी तरफ से सीढ़ी लगाकर खिड़की से झांका गुलशव का शव कमरे की छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। बाद में पहुंची महुली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा।
पति को सात सितंबर को जाना था मुबंई
नवी अहमद परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई में रहता था। कुछ महीने पूर्व वह गांव आया था। परिजनों की माने तो नवी अहमद को मुंबई सात सितंबर को जाने का टिकट था। पत्नी गुलशन बानो रोक रही थी लेकिन टिकट कैंसिल के लिए किसी कीमत पर नवी तैयार नही था। ग्रामीणों की माने तो इसी बात को दोनों में लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। मृतका के दो बच्चे हैं।