फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman left home to commit suicide, police returned after explaining

Sant Kabir Nagar News: आत्महत्या के लिए घर से निकली महिला, पुलिस ने समझाकर लौटाया

Wed, 23 Oct 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 23 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman left home to commit suicide, police returned after explaining
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के तिघरा गांव में मकान विवाद को लेकर महिला ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुसाइड कर लेने की बात कहते हुए घर से निकल गई। काफी देर तक जब वह वापस नही लौटी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। घंटो के बाद के पुलिस ने देर शाम कोदवट गांव के निकट तटबंध से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। तिघरा गांव की एक महिला का विपक्षी से मकान बटवारा लेकर विवाद चल रहा है।

पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह इस प्रकरण को लेकर एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। जिसमें दोनों पक्षों को अपनी बात थाना दिवस में प्रस्तुत करने के लिए कह कर वापस भेज दिया गया था। इस बात से दुखी होकर उसने अपना एक वीडियो क्लिप के साथ परिजनों को बताया कि वह काफी आहत है।
विज्ञापन

बुधवार को आत्महत्या कर लेने की बात कहकर घर से निकल गई। जिम्मेदार कुछ लोगों को बताया। काफी देर तक जब उक्त महिला का पता नहीं चला तो उसकी बेटी ने इसकी सूचना मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर महुली पुलिस सक्रिय होकर महिला की खोजबीन शुरू की। घंटों प्रयास के बाद कोदवट गांव के निकट बंधे से महिला को सकुशल बरामद कर लिया। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर हरेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को थाने पर बुलाया गया है। मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed