फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman injured in stampede dies on the way

Sant Kabir Nagar News: भगदड़ में चोटिल हुई महिला की रास्ते में मौत

Fri, 31 Jan 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 31 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in stampede dies on the way
कलावती  की फाइल फोटो
पौली/रोसया बाजार। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड़ में चोटिल हुई महिला की लौटते रास्ते में मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ वापस आ रही थीं, रास्ते में प्रतापगढ़ के पास उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई। शनिवार की देर शाम उनके भाई शव को लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

पौली की कलावती देवी (55) पत्नी राजेंद्र प्रसाद 24 जनवरी को अपने भाई के साथ प्रयागराज कुंभ में स्नान के लिए गई थीं। 29 जनवरी को प्रयागराज भगदड़ में वह चोटिल हो गई थीं। उनके भाई प्राथमिक उपचार के बाद ला रहे थे। उन्होंने शनिवार की सुबह ही प्रतापगढ़ में दम तोड़ दिया। प्रतापगढ़ से शव को लेकर उनके भाई शाम सात बजे के करीब पहुंचे। इसके बाद वहां पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। यही नहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। कलावती अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed