{"_id":"607dca1c8ebc3e8cf75e8ba1","slug":"woman-found-hang-in-garden-khalilabad-news-gkp3924976126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागीचे में लकड़ी बीनने गई महिला की लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागीचे में लकड़ी बीनने गई महिला की लटकती मिली लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागीचे में लकड़ी बीनने गई महिला की लटकती मिली लाश
आम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटक रही थी महिला
पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति मुंबई से घर के लिए हुआ रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के उंचहराकला गांव के इमलिया बागीचे में सोमवार को पेड़ में रस्सी के सहारे महिला का लटकता शव मिला। शव की पहचान 45 वर्षीय गुड्डी पत्नी रामचंद्र चौहान के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से बागीचे की दूरी लगभग पांच सौ मीटर थी। मौत की खबर से पति मुंबई से घर के लिए रवाना हो गया।
परिजनों के मुताबिक गुड्डी देवी सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से लकड़ी बीनने की बात कहकर गांव के बागीचे की ओर निकली थी। नौ बजे के करीब बागीचे में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला। शोर होने पर गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग भी मौके पर पहुुंच गए। गुड्डी देवी का शव आम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बाघनगर मनोज कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। गांववालों ने बताया कि महिला का पति तथा बड़ा पुत्र राम सुभग इस समय मुंबई में है। महिला के दो बच्चे आठ वर्षीय पुत्र पहल तथा दस वर्षीय पुत्री रोशनी हैं। चौकी इंचार्ज बाघनगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।