फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   woman dies during childbirth

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 07 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman dies during childbirth
मेंहदावल सीएचसी में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : KHALILABAD
प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में रविवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसके साथ आए परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा निवासी 25 वर्षीय साजरा पत्नी मोहम्मद शरीफ को परिजन रविवार दोपहर में सीएचसी मेंहदावल लाए थ। आरोप है कि नर्स ने जच्चा-बच्चा केंद्र में ले जाने के बाद इंजेक्शन लगाया गया। पति मोहम्मद शरीफ का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

हंगामे से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह ने बताया कि सीएचची पर प्रसव पीड़िता की मौत के बाद हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। परिजनों को शांत कराया गया। परिजन शव का पोस्टमार्ट कराने के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed