फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman dies after being hit by vehicle

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by vehicle
संतकबीरनगर। धनघटा मार्ग पर रविवार की शाम महुली क्षेत्र के मैंसिर और नौरंगिया के बीच सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए महुली पुलिस को सूचित किया। जानकारी के अनुसार महुली क्षेत्र के बनियाभार गांव निवासी इंद्रावती देवी (45) पत्नी स्वर्गीय घनश्याम अपने भाई शंभू के साथ मायके कोतवाली क्षेत्र के उतरावल बन्नोहिया गांव से अपने घर बाइक से जा रही थी। मैंसिर एवं नौरंगिया के बीच वह किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई।
विज्ञापन


घटना में मृतका की चार वर्षीय नाती भी जख्मी हो गई, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। घायलावस्था में इंद्रावती को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।ई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed