फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman attempted self-immolation in Collectorate

Sant Kabir Nagar News: कलक्ट्रेट में महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

Wed, 24 Jul 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Woman attempted self-immolation in Collectorate
- खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में 8 जून को जमीन विवाद में स्कूल संचालक हुई थी हत्या
विज्ञापन

- महिला ने कार्रवाई न होने का आरोप लगाया
- सुरक्षाकर्मियों के प्रयास के बाद महिला शांत हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के महुई गांव में आठ जून को जमीन के विवाद में स्कूल संचालक धर्मेेंद्र यादव की हत्या हुई थी। मंगलवार को धर्मेेंद्र की पत्नी ने हत्यारोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के प्रयास से महिला को काबू करके शांत कराया। इससे दौरान कलक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

महुई गांव निवासी सुमन यादव मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। उसके हाथ में एक बोतल था। वह तत्काल बोतल में रखे ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर छिड़कने लगी। इसके बाद माचिस जलाने का प्रयास किया लेकिन उसी दौरान परिसर में तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ कर माचिस व बोतल छीन ली। काफी मशक्कत कर सुमन यादव को कुर्सी पर बिठाया।
विज्ञापन


इस दौरान सुमन यादव की सास भी मौके पर मौजूद थी। पूछने पर सुमन ने बताया कि आठ जून को जमीन के विवाद में पति धर्मेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने उनकी तहरीर पर गांव के बोधनाथ यादव, इंद्रजीत यादव, गोरखनाथ यादव, शेषनाथ यादव, बोधनाथ की पत्नी सत्या और बोधनाथ के बहनोई पन्नेलाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मारने की नियत से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिए थे। आरोपी दबंग, भू-माफिया और आपराधिक किस्म के हैं। दबंगई के बदौलत गांव की कई सरकारी जमीनों पर कब्जा करके मकान बनवा लिए हैं। इसके अलावा गड्ढे को पाटकर कब्जा कर लिए हैं।


तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
धर्मेेंद्र की पत्नी सुमन का आरोप है कि प्रशासन आरोपियों पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रहा है। जिससे उनका मनोबल बढ़ गया है और बराबर धमकी मिल रही है। एक माह पूर्व नायब तहसीलदार के अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की। उस दौरान मकान गड्ढे व बंजर की जमीन में बना पाया गया। बावजद इसके जमीन को खाली कराने के लिए तहसील प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed