{"_id":"6a7b6f29ee26f4719b0e6625","slug":"woman-attacked-with-a-knife-during-a-dispute-condition-critical-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155391-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विवाद में महिला पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विवाद में महिला पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत गांव में सोमवार सुबह विवाद में एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल खलीलाबाद से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्गजोत निवासी सैरुन्निशा ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनकी भतीजी तबीरुन निशा (30) की शादी करीब दस वर्ष पहले लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के लमतौली गांव निवासी स्व. खानू के पुत्र मुजीब से हुई थी।
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे तबीरुन का पति उसे विदा कराने दुर्गजोत के बंजारा टोला आया था। तहरीर के अनुसार विदाई की बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने तबीरुन को गालियां देनी शुरू कर दी।
इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तबीरुन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। परिजन उसे मेंहदावल सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। वहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की चाची के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।