फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the wedding season beginning, the demand for artificial flowers has increased.

Sant Kabir Nagar News: सहालग शुरू होते ही बनावटी फूलों की बढ़ी मांग

Sat, 07 Feb 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
With the wedding season beginning, the demand for artificial flowers has increased.
बाजार में बिक रहा आर्टिफि​शियल फूल-संवाद - फोटो : kathua news
संतकबीरनगर। सहालग का दौर शुरू हो गया है। शादी समारोह के लिए घर, स्टेज व मंडप सजाने के लिए फूलों की खरीदारी तेज हो गई है। गेंदा व गुलाब के फूलों का दाम बढ़ने से बाजार में आर्टिफिशियल (प्लास्टिक के फूल) फूल की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में प्लास्टिक वाले गेंदा व गुलाब के फूलों की माला खूब खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

सहालग शुरू होने से फूलों का बाजार गुलजार हो रहा है। आलम यह है कि बाजार में गेंदा व गुलाब के फूल नहीं मिल रहे हैं। व्यापारी लखनऊ व अन्य शहरों से फूल मंगवाकर ग्राहकों की बुकिंग कर रहे हैं। बाहर से सामान आने के कारण कीमत भी अधिक देनी पड़ रही है। फूलों के कारोबारी शादी वाले घरों में मांग के मुताबिक विभिन्न किस्म के फूलों की आपूर्ति कर रहे हैं। कार सजाने, सेहरा बनाने, जयमाल मंडप तैयार करने सहित अन्य साज-सज्जा के लिए इस समय गुलाब व गेंदा के फूलों की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने पर फूलों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

फूल व्यापारी अजय ने बताया कि गेंदा के माला और गुलाब के दाम बढ़े है। लोग प्राकृतिक फूलों की खरीदारी की जगह आर्टिफिशियल फूल ज्यादा खरीदना पसंद कर रहे हैं। संदीप ने बताया कि कार सजावट में जो गुलाब फूल का इस्तेमाल होता है वह 700 रुपये बंडल में बिक रहा है। फूलों के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण जिले में माल की कमी है। अधिकतर विक्रेता लखनऊ सहित अन्य जनपदों से फूल मंगवा रहे हैं। महंगाई को देखते हुए अब लाेग आर्टिफिशियल फूलों से सजावट करा रहे हैं। जो गुलाब का फूल 70 रुपये पीस है वही आर्टिफिशियल गुलाब की माला 35 रुपये में उपलब्ध है। आर्टिफिशियल में तरह-तरह के पत्ते और फूल उपलब्ध हैं। घरों में कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक फूल दो दिन में मुरझा जाते है, जबकि आर्टिफिशियल फूल लंबे समय तक चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed