फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   With the formation of Nagar Panchayat office, there will be all-round development of the area

Sant Kabir Nagar News: नगर पंचायत कार्यालय बनने से क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास

Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
With the formation of Nagar Panchayat office, there will be all-round development of the area
-सांसद व विधायक नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया शिलान्यास
विज्ञापन

- एक करोड़ 80 लाख में बनेगा नगर पंचायत धर्मसिंहवा का कार्यालय

धर्मसिंहवा। सांसद प्रवीण निषाद व विधायक अनिल त्रिपाठी ने शनिवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कार्यालय भवन का शिलान्यास वैदिक रीति रिवाज के साथ भूमि पूजन कर किया। भवन का निर्माण सेवाइचपार में हो रहा है। इसके निर्माण में एक करोड़ 80 लाख रुपये का खर्च आएगा। सांसद ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। अब नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि नगर पंचायत धर्मसिंहवा भाजपा सरकार की देन है। जिन लोगों को अब तक आवास नहीं मिल पाए हैं, उन लोगों का सर्वे कर उन्हें नगरी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही बांसी-खलीलाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के रुप में परिवर्तित होने जा रहा है, जो छह लेन का होगा।
विज्ञापन

विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत धर्मसिंहवा को जोड़ने वाला बनकटा-अतरी नानकर मार्ग बनने के लिए फाइल शासन में लंबित है। जल्द ही उसे पास कर लिया जाएगा। आने वाले दिनों में नगर पंचायत धर्मसिंहवा में विकास का एक नया आयाम देखने को मिलेगा। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत करा दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा, चेयरमैन वसीउद्दीन अंसारी, नजमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद शाहिद, शशि कपूर राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed