{"_id":"672bc06e28e67f5352090b04","slug":"winds-of-music-will-spread-in-do-aaba-mahotsav-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-123390-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो-आबा महोत्सव में बिखरेगी सुरों की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो-आबा महोत्सव में बिखरेगी सुरों की बयार
Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। जिले का दक्षिणांचल क्षेत्र दो-आबा के रूप में जाना जाता है। दो-आबा की धरती को उपजाऊ माना जाता है, लेकिन यह नाम केवल सीमित रह गया था। अब इस दो-आबा को एक नई पहचान मिलने जा रही है। क्षेत्र की दो नदियों के बीच बसे दो-आबा को एक मुकाम तक पहुंचाने के लिए धनघटा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि की पहल पर दो-आबा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में गायक, हास्य कलाकार, वीर रस के कवि, मुशायरा के अलावा हिंदी व भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अपना जलवा बिखेरेंगे। मगहर महोत्सव के तर्ज पर होने वाले दो-आबा महोत्सव में विशाल कुश्ती प्रतियोगिता के अलावा सरकारी अन्य संस्थाओं के स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर होने वाले पैदावार जैसे मूंगफली, सिंघाड़ा, गंजी, कमल गट्टा की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 15, 16 और 17 नवंबर को होने वाले इस महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने महोत्सव के लिए 20 लाख रुपये जारी किए हैं।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं हैंसर बाजार धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने बताया कि यहां के किसान अपनी मेहनत के बल पर कई फसल गेहूं, धान, सरसों, मूंगफली आदि की खेती कर अच्छी पैदावार कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस महोत्सव के माध्यम से दो-आबा के नाम को और भी आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।