{"_id":"577bf1b34f1c1b72027fac88","slug":"will-be-acted-upon-16-including-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ समेत 16 पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ समेत 16 पर कार्रवाई होगी
sant kabir nagar
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में लोगों की फरियाद सुनते अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल,धनघटा और खलीलाबाद तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 265 मामलों में से छह का ही मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं खलीलाबाद और धनघटा तहसील दिवस में बीडीओ हैंसर समेत 16 अफसर अनुपस्थित रहे। एसडीएम ने अनुपस्थित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही है।
मेंहदावल में डीएम डॉक्टर सरोज कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 67 मामले आए और एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में फरियाद लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। तय समय सीमा के अंदर ही प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न करने वालों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।इस दौरान सीडीओ लालजी यादव, एसडीएम रामजीवन, नायब तहसीलदार बलिराम त्रिपाठी, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीआईओएस शिवकुमार ओझा, सीओ उत्तम सिंह, बीडीओ राजबहादुर सिंह, डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव, एसओ सुधीर कुमार सिंह, एसओ बखिरा दिनेश यादव, एसओ धर्मसिंहवा रमाशंकर रावत, बीईओ अशोक राय आदि उपस्थित रहे।
खलीलाबाद में एसडीएम राम अभिलाष और एएसपी अशोक वर्मा ने खलीलाबाद तहसील दिवस में फरियाद सुनी। एसडीएम ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी बघौली, थानाध्यक्ष महुली, एडीओ पंचायत सेमरियावां, एडीओ पंचायत समाज कल्याण बघौली व सेमरियावां, एडीओ एजी बघौली तथा सेमरियावां, एडीओ कोआपरेटिव खलीलाबाद,बघौली और सेमरियावां तथा सहायक अभियंता सरयू नहर अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। आगे बताया कि कुल 83 मामले आए और दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम इंद्रभान तिवारी और सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनंी। एसडीएम ने बताया कि जेई हरिहरपुर नगर पंचायत, एडीओएजी नाथनगर,हैंसर,पौली और बीडीओ हैंसर अनुपस्थित रहे। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। आगे बताया कि कुल 115 मामले आए और चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।