{"_id":"66f1c67f7e1d4c6de0079384","slug":"wild-animal-attacked-while-viewing-fields-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-121188-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खेत देखते समय जंगली जानवर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खेत देखते समय जंगली जानवर ने किया हमला
Tue, 24 Sep 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के पिपरा कला गांव निवासी दंपती ने बताई आपबीती
- बच्चों को अकेले सिवान में नहीं जाने दे रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कला गांव में जंगली जानवर ने हमला करके दंपति को घायल कर दिया।वही ग्रामीण घटना के बाद से ही अपने खेतों में जाने के लिए लाठी लेकर निकल रहे हैं। जंगली जानवर के हमले में घायल पिपराकला गांव निवासी दंपती ने बताया कि वह खेत देखते समय जानवर ने उन पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद से ग्रामीण खेतों में जाने के लिए लाठी लेकर निकल रहे हैं।
पिपराकला गांव निवासी सत्यराम और मेवाती शनिवार को धान का खेत देखने के लिए गए हुए थे। जहां पर किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल से दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां से वापस घर आ गए हैं। वहीं घटना के बाद से ही ग्रामीण सचेत हो गए। घटना के बाद से ही गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ निकलना शुरू कर दिए।
हमले के बाद शोर मचाए...लोगों के पहुंचने पर भागा जानवर
जंगली जानवर के हमले से घायल सत्यराम ने बताया कि जानवर के हमले के बाद जब वह शोर मचाए और अगल-बगल के लोग पहुंचे तब तक जानवर वहां से भाग गया। इससे पहले सिवान में कभी जानवर नहीं दिखाई दिया था। ग्रामीण महेंद्र चौरसिया, विमल प्रकाश, मनीराम आदि ने बताया कि घटना के बाद से ही बच्चों को अकेले सिवान में नही जाने दिया जा रहा है। खेत देखने के लिए लाठी डंडा लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व में भी जंगली जानवर का उठ चुका है शोर
कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में भी जंगली जानवर का शोर उठ चुका है। पिछने दिनों अमांवा निमांवा गांव में चीते जैसा जानवर दिखाई दिया था। जिसके बाद से ही ग्रामीण दहशत में आ गए थे। वहीं बालूशासन गांव में भी एक महिला जंगली जानवर के हमले से घायल हो गई थी। जिसका उपचार जिला अस्पताल में हुआ और बाद में वह अपने घर चली गई।