फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wife not come to home, husband eat poison

पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खाया जहर, गंभीर

Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
wife not come to home, husband eat poison
पत्नी मायके से नहीं आई तो पति ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

- दो दिन पहले मुंबई से लौटा था युवक, घर में था क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। होम क्वारंटीन युवक के बुलाने पर पत्नी मायके से नहीं आई। नाराज युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक दो दिन पहले मुंबई से घर लौटा। प्रशासन ने उसे घर में क्वारंटीन रहने को कहा है। वहीं युवक की पत्नी मायके गई हुई है। युवक ने पत्नी को घर आने के लिए फोन किया। पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। युवक की पत्नी और उसके ससुराल के लोगों का कहना था कि अभी मुंबई से आए हैं क्वारंटीन अवधि बितने के बाद विदाई कर दी जाएगी। युवक को यह बात नागवार गुजरी। युवक ने मंगलवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed