{"_id":"6a78d00a570ce8ecfc02d244","slug":"wife-beat-up-her-husband-along-with-her-maternal-family-members-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155282-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्नी ने मायके वालों के साथ पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्नी ने मायके वालों के साथ पति को पीटा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गांधीनगर सूर्यागली में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में पति को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांधीनगर सूर्यागली निवासी विवेक कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी ज्योति यादव ने अपने भाई अखिलेश यादव, पिता परशुराम यादव और मां शांति देवी को घर बुलाया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। उसकी पत्नी ज्योति यादव घर का सारा सामान लेकर चली गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।