{"_id":"6313936278b0827bf975ebde","slug":"wife-beat-husband-khalilabad-news-gkp449284836","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज पत्नी ने लिया रौद्र रूप: पहले घर में फिर थाने के गेट पर पति को पीटा, देखते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज पत्नी ने लिया रौद्र रूप: पहले घर में फिर थाने के गेट पर पति को पीटा, देखते रहे लोग
विज्ञापन
धनघटा थाने के सामने लगी लोगों की भीड़ और घायल पति। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना गेट पर शनिवार को महिला ने पति की जमकर पिटाई की। इससे पहले उसने घर में भी पति को पीटा था।
पति का कहना है कि वह पत्नी को अपने घर फरीदाबाद ले जाना चाहता है, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस घटना से इन्कार कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय पति और 26 वषीय पत्नी के बीच पहले घर पर मारपीट हुई। जिससे पति के सिर में गंभीर चोटें आई। पति का आरोप है कि पत्नी ने कमरा बंद करके पिटाई की।
पति जब थाने पर पहुंचा तो पीछे- पीछे पत्नी भी थाने पर आ धमकीं। कुछ देर थाना परिसर में दोनों के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद लड़ते हुए दोनों थाना गेट पर आ गए। जहां पत्नी अपने पति को पीटने लगी।
लगभग एक घंटे तक थाना गेट पर दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। इस संबंध में एसओ केडी सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।