फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Widow's condition critical due to beating by Patidars

Sant Kabir Nagar News: पटीदारों की पिटाई से विधवा की हालत गंभीर

Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Widow's condition critical due to beating by Patidars
- पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, छह के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी विधवा महिला को बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे पटीदारों घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव कर रहे पांच लोगों को भी मारे-पीटे। विवाद के दौरान किसी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल भेजा। जहां विधवा राधिका देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला रेफर कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस छह लोगों के विरुद्ध मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

राधिका पत्नी स्वर्गीय भभूति का आरोप है कि सुबह पांच बजे वह अपने घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। उसी समय पट्टीदारी के पांच लोग हाथ में हाथी डंडा लोहे का राड लेकर घर में घुस गए और राधिका देवी की पिटाई करने लगे। सिर में गंभीर चोट आई जिससे खून से लथपथ होकर अचेत हो गई। बीच-बीच बचाव करने आए किस्मती देवी पत्नी सभाजीत, मीरा पत्नी स्वर्गीय राम मोहित, अंशिका पुत्री सभाजीत, पूनम को भी मारपीट कर घायल करने के बाद भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि उसके पति का मौत दो साल पहले हो गई। घर में एक छोटा बच्चा है जिसका पालन-पोषण किया जा रहा है। पटीदारों की नियत प्रॉपर्टी पर लगी हुई। जिसके कारण मारपीट कर हत्या करना चाहते हैं। पुलिस ने इस मामले में छितौनी गांव निवासी भोलेनाथ, सोनू, सरस्वती, सीमा, रिंकू और खुशबू के विरुद्ध बलवा समेत सिर में गंभीर चोट पहुंचाना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed