फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Widening of Manjharia-Katka road in limbo

Sant Kabir Nagar News: अधर में मंझरिया-कटका मार्ग का चौड़ीकरण

Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Widening of Manjharia-Katka road in limbo
मंझरिया कटका मार्ग बदहाल पड़ा।
संतकबीरनगर। गोरखपुर- खलीलाबाद के राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित मंझरिया से कटका होकर मोलनापुर मार्ग के चौड़ीकरण की योजना अधर में लटकी हुई है। वजह यह है कि करीब एक साल पहले बनी चौड़ीकरण की योजना को अब तक शासन की मंजूरी नहीं मिल सकी है। जिसके कारण यह मार्ग बदहाल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने के कारण लोगों करी दुश्वारियां बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गोरखपुर-खलीलाबाद के बीच हाईवे पर मंझरिया तिराहा है। यहां से यह मार्ग गड़सरपार, बनकटवा, कटका होकर मोलनापुर मार्ग में मिलता है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। इस समय तामेश्वरनाथ धाम में मेला लगने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। साथ ही बड़े वाहन भी इसी मार्ग से होकर धनघटा के लिए आते-जाते हैं। इस मार्ग पर बयारा चौराहे के पास कई जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जो यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं गड़सरपार चौराहे पर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बनकटवा चौराहे के पास भी सड़क पूरी तरह से टूट गई है। बनकटवा चौराहा और गिरधरपुर के बीच और कटका के पास सड़क काफी खराब हो गई है। गिट्टियां उखड़ी पड़ी हैं। जिससे लोगों को इस मार्ग पर सफर करना काफी कठिन हो गया है। मंझरिया से कटका होकर मोलनापुर रोड से जुड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है, लेकिन अब तक शासन से इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
85 लाख खर्च कर कराई गई थी मरम्मत
मंझरिया-कटका होकर मोलनापुर मार्ग से जुड़ने वाले इस मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए करीब आठ माह पूर्व 85 लाख खर्च कर मरम्मत कराई गई थी, लेकिन बरसात में यह सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, विनोद आदि ने कहा कि यदि इस सड़क का चौड़ीकरण करा दिया जाए तो सफर आसान हो जाएगा।

-----------------
चौड़ीकरण होने से जाम से मिलेगी निजात
मंझरिया-कटका मार्ग के चौड़ीकरण की योजना पर काम हो जाए तो शहर में जाम की समस्या दूर हो सकती है। गोरखपुर से आने वाले बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर धनघटा की तरफ चले जाएंगे। वहीं खजनी जाने वालों के लिए भी यह मार्ग सुगम हो सकेगा।
कोट
मंझरिया से कटका होकर मोलनापुर मार्ग से जोड़ने वाली 14 किलोमीटर की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed