फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wherever you want, the rides are being filled, increasing the misery of the passengers

Sant Kabir Nagar News: जहां चाह रहे वहीं भर रहे सवारी, राहगीरों की बढ़ा रहे दुश्वारी

Sun, 03 Sep 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wherever you want, the rides are being filled, increasing the misery of the passengers
मुखलिसपुर चौराहे पर सवाी भरते टेंपू चालक। संवाद
-शहर में निर्धारित है टैक्सी स्टैंड फिर भी हो रही मनमानी
विज्ञापन

- अक्सर लग रहा जाम, घंटों होता है समय बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में आटो व ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़ा करने की बजाय जहां चाह रहे हैं, वहीं वाहन रोक कर सवारियां भर रहे हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के बैंक चौराहा के पास, बंजरिया रोड, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी इस पर ट्रैफिक पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध तौर से संचालित हो रहे टैक्सी स्टैंडों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके, लेकिन खलीलाबाद कस्बे में मुख्यमंत्री के निर्देश की अनदेखी की जा रही है। निर्धारित टैक्सी स्टैंडों पर चालक वाहन खड़ा करने की जगह जहां मन कर रहा है वहीं वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं। आटो व ई-रिक्शा चालकों ने समस्या और बढ़ा दी है। शहर के बैंक चौराहा के पास, बंजरिया रोड, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक आदि क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुखलिसपुर तिराहे पर लगता है जाम
शहर से धनघटा जाने वाले वाहनों के लिए विधियानी मोड के पास टैंक्सी स्टैंड निर्धारित है, लेकिन अधिकतर वाहन मुखलिसपुर तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर सवारियां भरते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां पर एक तरफ फल विक्रेताओं ने कब्जा जमा रखा है तो दूसरी तरफ मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरने से समस्या पैदा हो रही है। यह स्थिति तब है कि जबकि पास में ही पुलिस चौकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल बाईपास के निकट वाहनों का जमावड़ा
खलीलाबाद शहर में मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक जाने वाले मार्ग पर हमेशा सवारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। अवैध रूप से वाहन चालक यहां वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। जिससे अक्सर यहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। आटो और ई-रिक्शा चालक भी मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं।

शहर में टैक्सी स्टैंड निर्धारित है, इसके बाद भी वाहन चालक मनमाने ढंग से कहीं पर भी वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिसके कारण जाम लगता है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-दिनेश कुमार, शहरवासी

शहर के मुखलिसुपर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे वाहन खड़ा कर सवारियां भरी जा रही हैं। बच्चों के स्कूल के समय भीड़ रहती है, जिससे आए दिन जमा लग रहा है। सवारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही खड़ा कराना चाहिए।
-दिलीप कुमार, शहरवासी

शहर में आए दिन जाम की समस्या बन रही है। इसका मुख्य कारण मनमाने ढंग से सवारी वाहनों का कहीं पर भी खड़ा होना है। सवारी भरने के चक्कर में वाहन चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं। इस समस्या पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

-रंजीत राय, शहरवासी

मुख्यमंत्री के निर्देश की यहां अनदेखी हो रही है। वाहन चालक मनमाने ढंग से कहीं भी खड़ा होकर सवारियां भरते हैं, इससे जाम लगता है और घंटों समय बर्बाद होता है।

विनोद यादव, शहरवासी


शहर में टैक्सी स्टैंड निर्धारित है। जो वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। वैसे इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है और चालान किए जा रहे हैं।
-परमहंस, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed