फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When will students get money for shoes, socks and dress

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों के जूते-मोजे, ड्रेस के लिए कब मिलेंगे पैसे

Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
When will students get money for shoes, socks and dress
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को जूते-मोजे, यूनिफार्म, बैग के मद में 1200 रुपये डीबीटी योजना के तहत भेजे जाने हैं। इसमें लापरवाही का आलम यह है कि अब भी 38 हजार विद्यार्थियों का आधार सत्यापन लटक गया है। इससे इन विद्यार्थियों को डीबीटी की रकम के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, बीएसए ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारियों को एक सप्ताह में सभी विद्यार्थियों का आधार सत्यापन कर रिकार्ड भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। उनमें से 197 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 805 प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में एक लाख 22 हजार छात्र नामांकित हैं। इन विद्यार्थियों को यूनिफार्म, जूता, मोजा, बैग के लिए डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाने हैं। इसमें 84 हजार विद्यार्थियों के आधार कार्ड की फीडिंग डीबीटी के तहत कर दिया, पर 38 हजार विद्यार्थियों का आधार फीडिंग अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस वजह से इन विद्यार्थियों को इस योजना के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि 38 हजार विद्यार्थियों का आधार फीडिंग नहीं हो पाया है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह में विद्यार्थियों का आधार फीडिंग कर उसका सत्यापन करा लें। इसके बाद लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed