फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When the pressure to repay the loan increased, a false case was filed.

Sant Kabir Nagar News: कर्ज चुकाने का बढ़ा दबाव तो दर्ज करा दिया झूठा केस

Thu, 09 Nov 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
When the pressure to repay the loan increased, a false case was filed.
धनघटा। एक प्राइवेट कंपनी से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदने वाला युवक जब कर्ज की अदायगी नहीं कर पाया तो रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक की मां ने कंपनी के सुपरवाइजर और दो अन्य के विरुद्ध अपहरण व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। सीओ ने विवेचना की तो लापता युवक अपनी ससुराल में मिला और मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने मां-बेटे को फर्जी केस दर्ज कराने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन


सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के गड़थौलिया गांव निवासी संगीता पत्नी हरिकेश ने बारीडीहा गांव निवासी झिनक पांडेय, धर्मनाथ व कोतवाली खलीलाबाद निवासी फाइनेंस कंपनी के सुपरवाइजर आदित्य राय पर बेटे का अपहरण और ट्रैक्टर उठा ले जाने समेत दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। जांच में संगीता का पुत्र धर्मवीर भारती पुलिस के हत्थे लग गया। पूछताछ में धर्मवीर भारती ने बताया कि वह कर्ज के बोझ से दबा था। कर्ज के लिए लोग दबाव बनाए हुए थे। कर्ज की वसूली करने वालों से बचने के लिए अपनी ससुराल फरीदाबाद चला गया और वहां पर मजदूरी कर रहा था। उसने यह भी बताया कि वह ट्रैक्टर को बारीडीहा गांव निवासी धर्मवीर पांडेय के घर अपने मर्जी से खड़ा किया था। इस बात की जानकारी उसके मां और उसकी पत्नी को थी। लेकिन कर्जदारों से बचाव के लिए वह केस दर्ज कराया था। शासन से आर्थिक लाभ पाने के उद्देश्य से दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। सीओ ने बताया कि झूठा मुकदमा लिखाने के आरोप में मां-बेटा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed