फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When asked to remove the DJ, the brothers were beaten up.

Sant Kabir Nagar News: डीजे को हटाने को कह तो सगे भाइयों को पीट दिया

Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
When asked to remove the DJ, the brothers were beaten up.
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के नगर धौरापार मोहल्ले में रास्ते में खड़े डीजे को हटाने को कहना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आरोपितों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड से दोनों भाइयों को पीट दिया। हमले में एक भाई का सिर फट गया, जबकि दूसरा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धौरापार मोहल्ला निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई उमेश के साथ मोटरसाइकिल से बाजार जा रहा था। रास्ते में विनोद पुत्र भागीरथी के घर के सामने डीजे खड़ा था।
विज्ञापन

वीरेंद्र ने डीजे हटाने को कहकर रास्ता मांगा। आरोप है कि इतने में रवि, कवि, विनोद पुत्र भागीरथी, गोलू, इंद्रजीत व उनका छोटा भाई, परशुराम, रामू आदि लोहे की रॉड व सरिया लेकर आ गए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए वीरेंद्र को खींचकर उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने लाठी-डंडा, सरिया व रॉड से दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में वीरेंद्र का सिर फट गया और उसका भाई उमेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर जुटे तो सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed