{"_id":"63f112debe06bc5b15097f26","slug":"wheat-standing-crop-seed-soil-mining-khalilabad-news-c-7-1-58656-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: गेहूं की खड़ी फसल के बीच मिट्टी खनन, तहसीलदार ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: गेहूं की खड़ी फसल के बीच मिट्टी खनन, तहसीलदार ने रुकवाया
Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल के बौधराताल में अवैध खनन की जांच करने पहुंची तहसीलदार।संवाद
- स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की थी शिकायत
- एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड के बौधरा सिवान में स्थित एक सरकारी भूमि पर खनन का कार्य किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस भूमि पर गेहूं की बुआई हुई है और फसल लहलहा रही है। उसके बावजूद लोडर मशीन लगाकर खड़ी फसल के बीच से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम मेंहदावल योगेश्वर सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव ने खुदाई कार्य को रुकवा दिया। मेंहदावल विकास खंड के बौधरा सिवान में राम भरोसे निषाद के नाम से एक भूमि का पट्टा था। इस पर लंबे समय से वह जुताई बुआई कर रहे थे। कुछ समय पूर्व उनका पट्टा प्रशासन ने खारिज कर दिया, लेकिन उससे पूर्व गेहूं की बुआई हो चुकी थी।
वर्तमान में गेहूं की फसल लगी हुई है। इस बंजर भूमि से लोडर मशीन लगाकर खड़ी फसल को रौंदते हुए मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। फसल बर्बाद होता देख स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह से की। उन्होंने तहसीलदार को तत्काल मौके पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस क्रम में तहसीलदार निशा श्रीवास्तव मौके पर पहुंची। उन्होंने खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। जिसके बाद खनन कार्य रुक
विज्ञापन
गया।
...
कोट
स्थानीय लोगों की शिकायत पर तहसीलदार से जांच कराई गई तो खनन कार्य होता पाया गया। तत्काल खनन कार्य रुकवा दिया गया है। खड़ी फसल को बर्बाद करना व मिट्टी निकालना गलत है।
योगेश्वर सिंह, एसडीएम, मेंहदावल