फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Welcome of Jyoti Kalash Chariot at Santha and Dharmasinghwa

Sant Kabir Nagar News: सांथा और धर्मसिंहवा में ज्योति कलश रथ का स्वागत

Fri, 21 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Jyoti Kalash Chariot at Santha and Dharmasinghwa
सांथा में गायत्री परिवार के ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी । संवाद
धर्मसिंहवा/सांथा। शांति कुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ का जगह-जगह स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अखंड ज्योति का पूजन कर आशीर्वाद लिया। यह यात्रा गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा की ओर से जलाई गई अखंड ज्योति के 100 साल पूरे होने पर निकाली गई है।
विज्ञापन

ज्योति कलश रथ धर्मसिंहवा नगर पंचायत के गौरी राई में श्री हनुमान मंदिर पर पहुंचा। वहां पर युवा जिला संयोजक आचार्य राजमणि शर्मा और उनकी धर्म पत्नी गौतम देवी ने पूजन और आरती की। शांति कुंज हरिद्वार से आए विजेंद्र प्रताप सिंह और जयप्रकाश पाल सहित जिला समन्वयक मार्कंडेय पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, रणजीत शर्मा, दिनेश सिंह, रामसजीवन शर्मा,वरिष्ठ परिजन रामलखन उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, ब्लाॅक संयोजक हरिरामराय, शंकर साहनी, इंदल चौधरी प्रधान, गिरजेश पति त्रिपाठी, राम नयन सैनी आदि उपस्थित रहे
विज्ञापन

इससे पूर्व सांथा में सिद्धार्थनगर की तरफ से आए ज्योति कलश का जनपद की सीमा पर स्वागत सांथा ब्लाक मुख्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी एवं बीडीओ की उपस्थिति में किया गया। यात्रा पटना खास, बजही, सौरहा, राजेडिहा, कर्मा, अठलोहिया, प्रतापपुर, कंवर कंवरी, करहना, बौरब्यास रैधरपार, बरगदवा, बेलराई, मेहदूपार, सेवहा मुसहरा होते हुए मेंहदावल ब्लॉक के विसौवा में ज्योति कलश रथ सौंप दिया गया। शुक्रवार को ज्योति कलश रथ मेंहदावल क्षेत्र में भ्रमण करेगा।

सांथा में गायत्री परिवार के ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी । संवाद

सांथा में गायत्री परिवार के ज्योति कलश रथ का स्वागत करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed