{"_id":"67faab041ad010b514092dc3","slug":"weather-turned-hot-and-cold-viral-infection-is-spreading-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131113-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सर्द-गरम हुआ मौसम, जकड़ रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सर्द-गरम हुआ मौसम, जकड़ रहा वायरल
Sat, 12 Apr 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक
संतकबीरनगर। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। वे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इनमें बुखार, सांस में दिक्कत, सर्दी, खांसी से पीड़ित होकर मरीज शामिल हैं।
जिला अस्पताल में शनिवार को मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। कोई बुखार की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचा तो कोई सांस की समस्या से पीड़ित था। अन्य मरीजों में सर्दी, खांसी, गले में दिक्कत की शिकायत थी। इनमें बच्चे भी शामिल थे। ओपीडी बंद होने तक 1130 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें बुखार के 296 तथा सांस के 83 मरीज शामिल रहे। लगभग 200 मरीज सर्दी, खांसी, गले में दिक्कत की समस्या लेकर आए।
जिनका चिकित्सकों ने उपचार कर दवा दी। इसके साथ ही पांच दिन बाद फिर दिखाने को कहा। अस्पताल आए महुली निवासी सुखदेव ने बताया कि सर्दी के असर से शरीर में दर्द हो रहा है। बुखार भी आ रहा है। जिसे दिखाने आए थे। इसी तरह से बालूशासन निवासी सोमवती ने बताया कि बुखार के साथ गले में खराश है। सिर में दर्द भी हो रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के बाद वायरल जनित बीमारियां फैलने लगी हैं। इस मौसम में सावधानी आवश्यक है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वायरल के लक्षण
सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश, खांसी, नाक बहना, छींकना, मतली, उल्टी, दस्त।
-- -- -- -
ऐसे करें बचाव
ठंडे पानी से करें परहेज, मुंह को मास्क से ढकें, छींकते समय रुमाल का प्रयोग करें।