फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather tempreture

Sant Kabir Nagar News: फिर सताने लगी गर्मी, लोग हुए बेहाल

Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
weather tempreture
चिलचिलाती धूप में चेहरे पर गमछा लगाकर चलते राहगीर।संवाद
संतकबीरनगर। एक सप्ताह तक मौसम नरम रहा। बारिश भी हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। अब फिर से गर्मी सताने लगी है। तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अभी और बढ़ने के आसार बने हैं।
विज्ञापन

मौसम के असर से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग गमछा बांध का निकल रहे हैं, तो चुनाव प्रचार अभियान पर भी असर पड़ रहा है। प्रत्याशी भी सुबह और शाम को ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश हुई, तो कुछ समय के लिए लोगों को राहत मिली, लेकिन वर्तमान में आसमान से बरस रही आग व नीचे धधक रही धरती से पारा और बढ़ गया है। ऐसे हालात में पंखा व कूलर भी साथ नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इंसेट-
मुंह पर गमछा बांधकर आने- जाने की मजबूरी
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अधिकतम पारा गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, लेकिन अब पारा 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र का कहना है कि पारा अभी और चढ़ेगा। तेज धूप के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। अधिकतर लोग धूप से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर आने-जाने को मजबूर हो गए हैं। शहर के निवासी महेश कुमार, दिलीप कुमार आदि ने कहा कि तेज धूप के कारण काफी दिक्कत हो रही है।
000000000000000000000000000000000
बच्चों के लिए आनंद के केंद्र बने जलाशय
जलाशय विशेष रूप से बच्चों के लिए आनंद और मस्ती के केंद्र बन गए हैं। मौका पाते ही वे तालाबों में डुबकी लगाकर गर्मी से बचाव के उपाय में जुट जाते हैं। पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ गई है। ऐसे में पंखा व कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं। पंखे के नीचे बैठने के बावजूद लोगों को राहत नहीं है। राहगीरों के लिए यह मौसम भारी पड़ रहा है। बस-ट्रेन की यात्रा हो या पैदल चलने वाले, सब पर यह मौसम भारी साबित हो रहा है।
0000000000000000000000000000000
सूख जा रही हलक
राह चलते लोगों के हलक सूख रहे हैं। लस्सी, बेल व गन्ने के शरबत के साथ अन्य शीतलपेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। ऐसे मौसम में बिजली की कटौती परेशानी का सबब बन जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी के साथ पेयजल का संकट भी होने लगा है। शहरी इलाका हो या ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह पानी की उपलब्धता बिजली पर ही आश्रित है। बिजली कटने पर लोगों को दोहरी मार सहन करनी पड़ रही है।

00000000000000000000000000000000000
चुनाव प्रचार पर भी पड़ रहा असर
तेज धूप और गर्मी के कारण निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार पर भी असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह और शाम को प्रत्याशी मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं, जबकि दोपहर में सन्नाटा पसर जा रहा है। प्रत्याशियों व समर्थकोंं का कहना है कि तेज धूप के कारण क्षेत्र में जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed