{"_id":"6818fe22ec3cf86f22085279","slug":"weather-changed-in-the-evening-hailstorm-occurred-along-with-heavy-rain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132181-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शाम को बदला मौसम, झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शाम को बदला मौसम, झमाझम बारिश के साथ ओले भी गिरे
Mon, 05 May 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोमवार शाम को खलीलाबाद में हो रही झमाझम बारिश।
संतकबीरनगर। सोमवार को अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश हुई। हरिहरपुर क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। इस बीच शहर में सड़कें कीचड़ से सरोबोर हो गई हैं, जिससे आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
सोमवार को सुबह तेज धूप निकली और दोपहर तक मौसम में तल्खी बनी रही। करीब तीन बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश का सिलसिला चलता रहा। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर के विधियानी मार्ग, बंजरिया मार्ग, बरई टोला सहित विभिन्न सड़कों पर कीचड़ हो गया है। जिससे लोगों को आने- जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।