फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   weather change, patient increase in hospital

मौसम बदलने के साथ बढ़ने लगी बीमारी, अस्पतालों पर भारी संख्या में पहुंच रहे मरीज

Mon, 05 Oct 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
weather change, patient increase in hospital
सीएचसी मलौली पर मौजूद मरीज - फोटो : KHALILABAD
मौसम बदलने के साथ बढ़ने लगी बीमारी, अस्पतालों पर भारी संख्या में पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बदलता हुआ मौसम सेहत को प्रभावित करने लगा है। सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

सोमवार को सीएचसी मलौली पर मरीजों की भीड़ लगी रही। दो दिन पहले जहां 70 के करीब मरीज आते थे वही सोमवार को दो सौ के करीब मरीज इलाज कराने पहुुंचे। अधिकतर लोग सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों का पहले कोरोना जांच उसके बाद इलाज करने में डॉक्टर लगे रहे। अस्पताल में बुखार से पीड़ित प्रभावती, सुदामा, जगरनाथ, सरयू, सुनीता, सपना आदि ने बताया कि पहले सर्दी हुई उसके बाद बुखार पकड़ लिया। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर जीतेंद्र चौधरी ने कहा कि बदल रहे मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार हो जाता है। बदलते हुए मौसम में सावधानी बरतनी चहिए। रात में बाहर कत्तई न सोए और दिन में तेज धूप से बचे। उन्होंने कहा कि बुखार या सर्दी जुखाम होने पर तुरंत अस्पताल पर पहुंच कर पहले कोरोना का जांच कराए। उसके बाद डॉक्टर की सलाह पर दवा ले। बुखार आने पर लापरवाही करना ठीक नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि इन दिनों मरीजों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed