{"_id":"5f7b52ac8ebc3e74f325ca34","slug":"weather-change-patient-increase-in-hospital-khalilabad-news-gkp3682076136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलने के साथ बढ़ने लगी बीमारी, अस्पतालों पर भारी संख्या में पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलने के साथ बढ़ने लगी बीमारी, अस्पतालों पर भारी संख्या में पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन
सीएचसी मलौली पर मौजूद मरीज
- फोटो : KHALILABAD
मौसम बदलने के साथ बढ़ने लगी बीमारी, अस्पतालों पर भारी संख्या में पहुंच रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बदलता हुआ मौसम सेहत को प्रभावित करने लगा है। सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
सोमवार को सीएचसी मलौली पर मरीजों की भीड़ लगी रही। दो दिन पहले जहां 70 के करीब मरीज आते थे वही सोमवार को दो सौ के करीब मरीज इलाज कराने पहुुंचे। अधिकतर लोग सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों का पहले कोरोना जांच उसके बाद इलाज करने में डॉक्टर लगे रहे। अस्पताल में बुखार से पीड़ित प्रभावती, सुदामा, जगरनाथ, सरयू, सुनीता, सपना आदि ने बताया कि पहले सर्दी हुई उसके बाद बुखार पकड़ लिया। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टर जीतेंद्र चौधरी ने कहा कि बदल रहे मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार हो जाता है। बदलते हुए मौसम में सावधानी बरतनी चहिए। रात में बाहर कत्तई न सोए और दिन में तेज धूप से बचे। उन्होंने कहा कि बुखार या सर्दी जुखाम होने पर तुरंत अस्पताल पर पहुंच कर पहले कोरोना का जांच कराए। उसके बाद डॉक्टर की सलाह पर दवा ले। बुखार आने पर लापरवाही करना ठीक नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि इन दिनों मरीजों की संख्या काफी तेजी के साथ बढ़ने लगी है।