फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   We are sweating while getting HSRP made.

Sant Kabir Nagar News: एचएसआरपी बनवाने में छूट रहा पसीना

Sat, 28 Sep 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
We are sweating while getting HSRP made.
- दोबारा नंबर प्लेट बनवाने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

- थाना पर भी सूचना देना हो गया है अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अगर आपके वाहन का हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट टूट गया है तो इसे दोबारा बनवाने की प्रक्रिया जान लें तभी आवेदन करें अन्यथा एआरटीओ कार्यालय का चक्कर काटते-काटते थक जाएंगे। इसे बनवाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही इसे दोबारा बनाया जा रहा है। साथ ही नजदीकी थाना पर सूचना देना अनिवार्य है।

वाहनों पर लगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट झटका लगने पर टूट रहे हैं। इसे दोबारा बनवाने के लिए थाना में सूचना देने के साथ ही पुराना नंबर प्लेट भी एआरटीओ को दिखाना पड़ता है। एआरटीओ का मानना है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कभी नहीं टूट सकता है, लेकिन प्लेट दो बार टेढ़ी हो जाए तो आसानी से टूट जाती है। ऐसे में दोबारा नंबर प्लेट पाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूट गई है तो आरटीओ कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय जाकर टूटा नंबर प्लेट दिखानी होगी, जिसके बाद ही नई नंबर प्लेट बन पाएगी। अगर नंबर प्लेट टूट कर गिर गई है या गायब हो गया है तो पुलिस को इसकी सूचना देनी होगी। सूचना की प्रति के साथ नंबर प्लेट के लिए आवेदन करना होगा, तब जाकर दूसरी नंबर प्लेट बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि दूसरी नंबर प्लेट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दूसरी नंबर प्लेट नियमानुसार ही बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed