फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waterlogging on the road due to rain increased the problems of pedestrians

Sant Kabir Nagar News: बारिश से सड़क पर जलभराव ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी

Fri, 04 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road due to rain increased the problems of pedestrians
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से हसनी - महदेवा मार्ग पर जलभराव 
सांथा। हसनी-महदेवा मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से रिमझिम बारिश होने पर सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। गांवों की कई सड़कें पुरानी और जर्जर हो चुकी है। सड़कों से गिट्टी निकल जाने के बाद सड़कों पर छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड के कई गांवों में बारिश ने तो गर्मी से राहत दी है। लेकिन नाली की बेहतर व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव ने समस्या पैदा हो गयी है। हसनी-महदेवा मार्ग पर धूल मिट्टी और छोटे-छोटे गिट्टी के टुकड़े रहने से बारिश में सड़कों पर कीचड़ पसर जाता है। जिसके चलते राहगीरों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मनीष, अवधेश, कर्मराज, राकेश, प्रदीप, सुनील, रामसिंह, मक्कु,अवधेश चौरसिया, दिनेश चौरसिया, रामगोपाल पूर्व प्रधान, राजू निषाद, संदीप, बबलू, राकेश, मनीष मो शरीफ ने कहा कि अधिकांश सड़कों के किनारे नाला का निर्माण किए गया है पर आउटलेट सही नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही कई-कई दिनों से जमा रह जाता है।
विज्ञापन

कई नालों में सही ढंग से निकासी नहीं होने के कारण बारिश होते ही उल्टे नाले की गाद सड़कों पर पसर जाती है, जिसके बाद उन सड़कों पर बारिश के बाद पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होते ही जलभराव व कीचड़ के कारण कई कई दिनों तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अभी हमने कार्यभार ग्रहण किया है। शीघ्र ही सारी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाएगा, ताकि जनता को असुविधा से निजात मिल सके।
-दीप श्रीवास्तव, प्रभारी एडीओ पंचायत सांथा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed