{"_id":"64e4fcacdecca0669605de96","slug":"waterlogging-in-the-citys-neighborhoods-roads-drenched-in-mud-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1904-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर के मोहल्लों में जलभराव, सड़कें कीचड़ से सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर के मोहल्लों में जलभराव, सड़कें कीचड़ से सराबोर
Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
शहर के नेदुला वार्ड में बारिश से सड़क पर भरा पानी। संवाद
- मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बारिश
-जिला अस्पताल, नेदुला चौराहा व बंजरिया मार्ग पर जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं शहर की सड़कें कीचड़ से सरोबार हो गई हैं। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
पिछले दो सप्ताह से बारिश न होने के चलते उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर कर बारिश होती रही। शहर के जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, नेदुला चौराहा, बजरिया मार्ग, बरदहिया मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी, मुखलिसपुर तिराहा आदि जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोग किसी तरह से जलभराव से होकर जा रहे हैं।
शहर के दिलीप अग्रहरि, सुनील कुमार, राजेश कुमार, महेश गुप्ता आदि ने बताया कि उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। ऊपर से बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया था। सोमवार की रात से हुई बारिश से गर्मी से निजात मिली है। अब मौसम सामान्य हो गया है। वहीं किसान रामफेर, जगदीश, राजेंद्र ने बताया कि बारिश से खेतों को राहत मिली है। पंपिंग सेट से पानी चलाया जा रहा था, अब बारिश होने की वजह से खेत में नमी हो गई है।