{"_id":"66c7a3a05e0071e5ec095c16","slug":"waterlogging-in-animal-hospital-premises-entry-difficult-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119576-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पशु अस्पताल परिसर में जलभराव, प्रवेश मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पशु अस्पताल परिसर में जलभराव, प्रवेश मुश्किल
Fri, 23 Aug 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के पशुओं की सेहत को ठीक रखने का जिम्मेदारी उठाने वाला पशु चिकित्सालय में बारिश के जलभराव हो गया है।
इस अस्पताल पर इस समय पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं है। पौली के पशु चिकित्साधिकारी के पास यहां का भी चार्ज है। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में स्थित इस पशु अस्पताल पर लोगों की नजर नहीं पड़ रही है। नतीजा यह है कि पुरानी बिल्डिंग में टपकते छत के नीचे पशु अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी बैठने को मजबूर हैं तो अस्पताल परिसर में पानी भरा हुआ है। उसी गंदे पानी से होकर लोग अस्पताल में आ जा रहे हैं। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी उदयभान वरुण का कहना है कि अभी हाल में ही इस अस्पताल का कार्यभार ग्रहण किए हैं। परिसर में मिट्टी और भवन के मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे।