{"_id":"66c79ebb31364b6bf70d8214","slug":"waterlogging-at-chc-gate-patients-and-attendants-worried-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-119579-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीएचसी गेट पर जलभराव, मरीज और तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीएचसी गेट पर जलभराव, मरीज और तीमारदार परेशान
Fri, 23 Aug 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां के मेन गेट पर जलभराव व कीचड़ पसरा रहता है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में असुविधा हो रही है।
30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के गांवों के लोग आते हैं। इस अस्पताल पर पांच लाख से अधिक जनसंख्या इलाज के लिए आश्रित है। प्रतिदिन 500 से 600 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
परिसर के प्रवेश द्वार पर हल्की बारिश पर ही जलभराव हो जाता है। सीएचसी पहुंचे अबूजर चौधरी, मोहम्मद अरशद, दयाराम, इरशाद अहमद, राम कुमार, तैयब आदि ने बताया कि ऐसी हालत में सीएचसी आना खतरे में डालने जैसा है। सीएचसी का एक गेट बंद रहता है। मेन गेट से पानी में आना-जाना पड़ रहा है।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुरेश चंद्र ने बताया सीएचसी मेन गेट पर जलभराव को लेकर बीडीओ व एडीओ पंचायत से कई बार अवगत कराया गया है। विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।