{"_id":"68b33e1a0d8d5cd8b8040379","slug":"water-tank-made-with-rs-4-crores-they-forgot-to-supply-water-after-installing-tap-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-137695-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, टोंटी लगाकर सप्लाई देना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार करोड़ रुपये से बनी पानी की टंकी, टोंटी लगाकर सप्लाई देना भूल गए
Sat, 30 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। करीब 12 साल पहले चार करोड़ की लागत से मेंहदावल नगर पंचायत की आवाम को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए वॉटर टैंक तथा पाइपलाइन का कार्य स्वीकृत हुआ। जल निगम के ठेकेदारों की ओर से कार्य कराया भी गया, लेकिन ट्रायल के दौरान कई वार्ड में पाइप लाइन में लीकेज के कारण यह योजना पूर्ण रूप से धरातल पर नहीं उतर पाई।
वहीं नगर पंचायत से सटे गांव में भी वाटर सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछाई गई। टोटी भी लगाई गई, लेकिन आज तक एक बूंद पानी उन गांव की टोटियों तक नहीं पहुंच पाया। ताज्जुब की बात यह है कि यह परियोजना पूर्ण होने के बाद भी अब तक नगर पंचायत प्रशासन को हैंडओवर भी नहीं हो पाया।
वर्ष 2011-12 में मेहदावल नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से वॉटर टैंक तथा पाइपलाइन परियोजना की स्वीकृति मिली। तत्कालीन कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से ठेकेदारों द्वारा नगर पंचायत के परेड ग्राउंड में वॉटर टैंक का निर्माण कराया गया। पाइपलाइन भी कस्बे के विभिन्न वार्डों में बिछाई गई।
विज्ञापन
विभाग ने परियोजना को पूर्ण करने का दावा भी किया, लेकिन ट्रायल के दौरान कई वार्डों में पाइप लाइन से पानी लीकेज होने के कारण तत्कालीन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने इस परियोजना को हैंडओवर लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि जिन वार्डों में पाइप लाइन में लीकेज है उन्हें दुरुस्त करने के बाद ही कार्यदायी संस्था नगर पंचायत को उक्त परियोजना हैंडओवर करने पर विचार करें।
करीब 12 वर्ष से अधिक का समय बीत गया, लेकिन आज तक यह परियोजना पूर्ण नहीं हो पाई। वर्तमान में नगर पंचायत के पुरवा वार्ड में शामिल राजा बारी गांव में उक्त पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार की ओर से कार्य योजना के तहत टोंटी लगाई गई है, लेकिन टोंटी से एक बूंद पानी भी लोगों को नसीब नहीं हो सका।
दूसरी तरफ आधी-अधूरी परियोजना को नगर पंचायत प्रशासन लगातार हैंडओवर लेने से इंकार कर रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि करोड़ों रुपये जिस परियोजना को धरातल पर उतरने के लिए खर्च किया गया आज वह नगर की आवाम के लिए बेमानी साबित हो रहा है।
नगर पंचायत के निवासी वेद पांडेय, आनंद पांडेय, सौरभ पांडेय, कमलेश, संजय पांडेय, रामेश्वर यादव, भूखल यादव आदि लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के वाटर सप्लाई की पाइपलाइन को इस गांव से भी जोड़ा गया है, लेकिन लोगों को अब तक पानी नसीब नहीं हो सका।