फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water supply in three mohalla

वंचित तीन मोहल्लों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
water supply in three mohalla
वंचित तीन मोहल्लों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल
विज्ञापन

- शासन से स्वीकृति के बाद शुरू हुए कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बगहिया, औद्योगिक क्षेत्र और मड़या मोहल्ले के वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्थक पहल हुई है। इन क्षेत्रों के लिए बनाई गई कार्ययोजना को शासन की मंजूरी के बाद कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र का बगहिया व मडया मोहल्ला राष्ट्रीय राज्य मार्ग के उत्तरी छोर पर बसा है। बीच में सड़क होने के कारण इन मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं डाली जा सकी। इसी प्रकार शहर के औद्योगिक क्षेत्र रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर है। यहां पर पेयजल आपूर्ति का इंतजाम नहीं हो सका था। इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने इन मोहल्लों के लिए पेयजल योजना का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर शासन की मुहर लग चुकी है। प्रत्येक पेयजल योजना के लिए 32-32 लाख रुपये की स्वीकृति मिली तो नगर पालिका प्रशासन ने कार्य भी शुरू करा दिया है। योजना के तहत बगहिया व औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल स्थापित किया जाना है। इन मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइन लाइन भी डाली जानी है। इससे नगर पालिका परिषद की सीमा में शामिल हुए गांवों को भी लाभ पहुंचेगा। इसमें गौसपुर, बनियाबारी आदि शामिल हैं। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रशासन कटिबद्ध है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चयनित क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा, जबकि ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जिन मोहल्लों के लिए कार्य योजना की स्वीकृति मिली है, उन्हें जल्द ही पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed