फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water logging in government degree college

महाविद्यालय में पानी, चाय की दुकान पर नामांकन

Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
water logging in government degree college
राजकीय मांडल महाविद्यालय मेंहदावल के परिसर में हुआ जलजमाव।संवाद - फोटो : KHALILABAD
महाविद्यालय में पानी, चाय की दुकान पर नामांकन
विज्ञापन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय बाराखाल का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राजकीय मॉडल महाविद्यालय बाराखाल में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। परिसर में चार से छह फीट तक पानी लगा हैं। इसके कारण विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चाय की दुकान पर बैठकर करना पड़ रहा हैं। कई हफ्तों से विद्यालय में आना-जाना ठप है।
मेंहदावल नगर के बाराखाल में करोड़ों की लागत से बना राजकीय मॉडल महाविद्यालय जलभराव की चपेट में आ गया है। बरसात के शुरू होने के कुछ दिन बाद ही विद्यालय से थोड़ी दूर पर स्थित नाला उफान पर आते ही पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। इसी चपेट में हर वर्ष महाविद्यालय भी आता है। इस बार विद्यालय में दो हफ्ते से पानी भरा हुआ है। कोविड-19 की महामारी के कारण विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पहले से ही सुस्त थी। वहीं इस समय परिसर जलमग्न होने के कारण नामांकन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। परिसर व भवन में आने-जाने की व्यवस्था ठप है। ऐसे में विद्यालय के कर्मचारी समीप के चाय की दुकान पर बैठकर कुर्सी मेज लगाकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। पठन-पाठन भी प्रभावित है। कोविड के बाद शासन के निर्देश पर विद्यालय व महाविद्यालय खोलने के आदेश के बाद भी जल जमाव के कारण राजकीय मॉडल महाविद्यालय में नामांकित छात्रों की पढ़ाई बाधित है। अभिभावक बलिराम मौर्या, अनिल यादव, आनंद पांडेय, अवनिंद्र जायसवाल आदि का कहना है कि राजकीय मॉडल महाविद्यालय में हर बरसात में जलभराव की समस्या सामने आती है। इसके कारण पठन-पाठन का माहौल नहीं बन पाता हैं। ऐसे में विद्यालय प्रशासन को इस समस्या से निजात के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे नामांकित छात्र/छात्राओं की शिक्षा प्रभावित न हों।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. देवीदत्त मौर्य ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में बारिश का पानी जमा है। नामांकन के लिए महाविद्यालय के गेट के बाहर कर्मचारियों को लगाया गया है। ताकि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का नामाकंन बढ़ सके। जलभराव को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed